यात्रीगण ध्यान दें: काठगोदाम से चलने वाली यह ट्रेन 13 जून को रहेगी निरस्त, रेलवे ने जारी की सूचना
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप कल यानि 13 जून को काठगोदाम से मुरादाबाद वाया ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपको प्लॉन बदलना पड़ेगा। दरअसल रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से काठगोदाम से संचालित काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05331-05332 ) को निरस्त करने का फैसला किया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप कल यानि 13 जून को काठगोदाम से मुरादाबाद वाया ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपको प्लॉन बदलना पड़ेगा। दरअसल रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से काठगोदाम से संचालित काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05331-05332 ) को निरस्त करने का फैसला किया है।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 जून को काठगोदाम से संचालित काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05331) निरस्त रहेगी। वहीं, मुरादाबाद से संचालित मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी ( 05332) का संचालन भी नहीं होगा।
