पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिकों की पुलिस भर्ती में कोटा तय करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। पूर्व सैनिक संगठन ने पुलिस भर्ती में जिले का कोटा तय करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कोटा तय न होने से पर्वतीय जिलों के युवाओं को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि पुलिस …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। पूर्व सैनिक संगठन ने पुलिस भर्ती में जिले का कोटा तय करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कोटा तय न होने से पर्वतीय जिलों के युवाओं को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में जिले का कोटा तय नहीं होने से पर्वतीय जिले के युवाओं को खासा नुकसान हो रहा है। बीते दिनों हुई आबकारी भर्ती में भी पर्वतीय जनपदों का भर्ती प्रतिशत बेहद कम रहा था।

पहले से ही पर्वतीय जिलों में रोजगार के साधन बेहद कम हैं। सेना, अर्द्धसैनिक बल व पुलिस में भर्ती ही पहाड़ के युवाओं का रोजगार का साधन है। लेकिन जिले का कोटा खत्म कर उनके लिए रोजगार के अवसर भी बंद कर दिए गए हैं।

उन्होंने युवाओं के भविष्य को देखते हुए भर्तियों में जिलेवार कोटा तय करने की मांग की है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मेजर (सेवानिवृत्त) ललित सिंह सामंत, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

संबंधित समाचार