उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश, मैदान में 15 जून के बाद राहत के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। हालांकि अभी पहाड़ों में ही बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी बरकरार है। हल्द्वानी में रविवार को भी गर्मी बरकरार रही। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी से लोग जूझते रहे। दिन के समय गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। हालांकि अभी पहाड़ों में ही बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी बरकरार है।
हल्द्वानी में रविवार को भी गर्मी बरकरार रही। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी से लोग जूझते रहे। दिन के समय गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई।

रविवार होने के बावजूद दिन के समय बाजार में कम रौनक देखने को मिली। लोग शाम के समय ही घर से बाहर निकले। भीषण गर्मी होने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मैदानी इलाकों में 15 जून के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 16 से 18 जून के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

इधर, हल्द्वानी में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की कमी आई है। यहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मुक्तेश्वर में चार मिमी बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में प्री मानसून सक्रिय हो गया है।

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 100 मिमी तक बारिश हो चुकी है। साथ ही बागेश्वर जिले के कपकोट और चम्पावत जिले के लोहाघाट में क्रमश: 25 मिमी और 22 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। यहां तेज हवायें भी चल सकतीं हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात