बाजपुर: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाजपुर, उत्तराखंड। बड़ा भोज महोली जंगल निवासी पूजा पुत्री चित्रसेन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 13 फरवरी 2020 में ग्राम चकरपुर बाजपुर निवासी संजय पुत्र दयाराम के साथ हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार हुआ था जिसमें मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज उपहार स्वरूप दिया। आरोप है कि …
बाजपुर, उत्तराखंड। बड़ा भोज महोली जंगल निवासी पूजा पुत्री चित्रसेन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 13 फरवरी 2020 में ग्राम चकरपुर बाजपुर निवासी संजय पुत्र दयाराम के साथ हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार हुआ था जिसमें मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज उपहार स्वरूप दिया। आरोप है कि दहेज में मिले सामान से नाखुश पति व अन्य ससुराल वाले एक लाख रुपये की नकदी, बाइक, सोने की अंगूठी व अन्य सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
इतना ही नहीं फांसी लगाकर उसे जान से मारने की प्रयास किया गया जिसमें वह किसी तरह बच पाई। कई बार उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया गया जिसमें वह पंचायत के माध्यम से ससुराल जाती रही। आरोप है कि 21 जून 2020 को आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 23 जून 2020 को बेरिया दौलत पुलिस चौकी में तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला हेल्पलाइन में भी मामला गया, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तहरीर में नामजद पति संजय, ससुर दयाराम पुत्र टूडेराम, सास सुरजो देवी, ननद कंचन, देवर रोहित व विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
