Disha Patani Birthday Special: ग्लैमर की दुनिया में दिशा नहीं रखना चाहती थीं कदम, जानें क्या था एक्ट्रेस का करियर प्लान
Happy Birthday Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में 13 जून 1992 को हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस दिशा ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे यंग और फिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने …
Happy Birthday Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में 13 जून 1992 को हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस दिशा ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे यंग और फिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं।

उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। लेकिन क्या आपको पता हैं दिशा को एक्टिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं था, साइंटिस्ट बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से बायोटेक में ग्रेजुएशन की थी। लेकिन उनकी किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।

दिशा पाटनी ने कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू की थी और एक्ट्रेस बनने की राह पर चल पड़ी थी। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई सारे टीवी विज्ञापनों में भी काम किया।

17 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला फोटोशूट करवाया था। 2015 में दिशा ने कैडबरी चॉकलेट ऐड किया और 2015 से ही उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

पुरी जगन्नाथ ने लोफर फिल्म को डायरेक्ट किया था। इसके अगले साल दिशा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ थी। इसमें दिशा सुशांत सिंह राजपूते के अपॉजिट थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा। दिशा ने ‘बागी 2’, ‘मलंग’, ‘भारत’, ‘राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई’ जैसी बहुत सारी बेहतरीन फिल्में की।

दिशा पाटनी के करियर में उनकी फैमलि का बहुत बड़ा हाथ है। दिशा एक बहुत ही वेल एजुकेटेड फैमिली से हैं। दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी एक पुलिस अधिकारी हैं और उनकी मां एक हेल्थ इंस्पेक्टर हैं और बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। दिशा का एक छोटा भाई भी है सूर्यांश पाटनी। दिशा पाटनी अपने पिता जगदीश सिंह पाटनी के काफी करीब हैं। दिशा उन्हें अपना सुपरहीरो मानती हैं।
दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ की काफी अच्छी दोस्त हैं। हालांकि, टाइगर के साथ दिशा का नाम रुमर्ड रिलेशनशिप को लेकर जुड़ता है। दोनों साथ में डिनर डेट पर जाते हैं और स्पॉट होते हैं। दोनों को इतना करीब देख लोग यही मानते हैं कि वह दोनों रिलेशनशिप मे हैं , लेकिन दोनों ने इस को लेके अभी कोई स्टेटमेंट नहीं दी है।

