चंपावत: बस के ब्रेक हुए फेल, चालक की समझदारी से बची यात्रियों की जान
चंपावत, अमृत विचार। 42 यात्रियों को लेकर देहरादून से पिथौरागढ़ को निकली बस के लोहाघाट पहुंचने पर ब्रेक फेल हो गए, वो तो चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस एक पहाड़ी से टकरा दी वरना एक बड़ा हादसा घट सकता था। रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पीए 2994 रविवार शाम देहरादून से चली थी। …
चंपावत, अमृत विचार। 42 यात्रियों को लेकर देहरादून से पिथौरागढ़ को निकली बस के लोहाघाट पहुंचने पर ब्रेक फेल हो गए, वो तो चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस एक पहाड़ी से टकरा दी वरना एक बड़ा हादसा घट सकता था।
रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पीए 2994 रविवार शाम देहरादून से चली थी। सोमवार की सुबह 8:15 मिनट पर बारा कोट ब्लॉक के संतोला के पास बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया चालक बसंत बल्लभ जोशी ने हिम्मत दिखाई और बस को पास की पहाड़ी से टकरा दिया।
जिससे बस रुक गई हलांकि इस पूरे घटनाक्रम में राधा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी पिथौरागढ़, मयंक नेगी उम्र 23 वर्ष पुत्र सतपाल नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें तुरंत 108 वाहन की मदद से सीएससी लोहाघाट लाया जाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया वाहन में सवार 40 यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से पिथौरागढ के लिए रवाना कर दिया गया है।
