अयोध्या: सरयू में डूबने से होने वाली मौतों पर लगेगा ब्रेक, प्रशासन व यूनीसेफ के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर बनाएंगे प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में नयाघाट, राम की पैड़ी व गुप्तारघाट में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए एक बेहतर प्लान बनाया जा रहा है। जल्द ही प्रशासन व यूनीसेफ के अधिकारी मौके पर जाकर एक बेहतर प्रस्ताव बनाएंगे। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जायेगा। शासन से प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करवाकर …

अयोध्या। अयोध्या में नयाघाट, राम की पैड़ी व गुप्तारघाट में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए एक बेहतर प्लान बनाया जा रहा है। जल्द ही प्रशासन व यूनीसेफ के अधिकारी मौके पर जाकर एक बेहतर प्रस्ताव बनाएंगे। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जायेगा। शासन से प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करवाकर कार्रवाई प्रारम्भ करा दी जाएगी।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी शैलेष कुमार व यूनीसेफ के अधिकारियों ने प्लान को लेकर गहनता से मंथन किया। जिला प्रशासन व यूनीसेफ के द्वारा स्थलीय निरीक्षण करके बेहतर प्रस्ताव बनाया जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने इस प्रकरण को लेकर पूर्व में लखनऊ में अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त के साथ बैठक की थी। इस बैठक में हुई वार्ता के क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पौराणिक कथानकों में सरयू नदी में स्नान के महत्व का काफी प्रमुखता से वर्णन किया गया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने हजारों श्रद्धालु रोजाना सरयू में स्नान करके पुण्य कमाते हैं। सरयू नया घाट, राम की पैड़ी व गुप्तारघाट को सरकार ने पयर्टन स्थल के रूप में विकसित किया है।

उन्होंने बताया कि सरयू नदी में नया घाट, गुप्तारघाट व रामकी पैड़ी में श्रद्धालुओं के डूबने के समाचार मिलने पर इसे काफी गम्भीरता से लिया गया। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त के साथ लखनऊ में काफी गहनता के साथ विचार किया गया। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों को सुरक्षित स्नान कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रस्ताव बनाकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-झांसी: अमृत पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये यह निर्देश

संबंधित समाचार