हल्द्वानी: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 14 जून से लगेंगे शिविर, इन तीन ब्लॉक में मिलेगा अवसर
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कैम्प आयोजित किये जायेंगे। महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने सोमवार को बताया कि जनपद में स्वरोजगार को बढाना देने हेतु जनपद में विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में 14 जून, विकास खण्ड रामनगर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने सोमवार को बताया कि जनपद में स्वरोजगार को बढाना देने हेतु जनपद में विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में 14 जून, विकास खण्ड रामनगर में 22 जून व विकासखंड कार्यालय कोटाबाग में 29 जून को कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को इन कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।
