रामनगर: जस्साबंगर में विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण किया सील
रामनगर, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। सोमवार को रामनगर क्षेत्र में बन रही कालोनियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जस्सागांजा में अवैध निर्माण पर रोक लगा दी गई। रामनगर क्षेत्र में विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और एसडीएम रामनगर गौरव चटवाल ने टांडा …
रामनगर, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। सोमवार को रामनगर क्षेत्र में बन रही कालोनियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जस्सागांजा में अवैध निर्माण पर रोक लगा दी गई।
रामनगर क्षेत्र में विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और एसडीएम रामनगर गौरव चटवाल ने टांडा मल्लू और जस्सागांजा क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण किया। यहां प्राधिकरण ने जस्सागांजा में निर्माण को अवैध पाया और प्राधिकरण द्वारा निर्माण को सील कर दिया गया। साथ ही अवैध रूप से बोरिंग को भी मौके पर सील कर दिया गया है।
प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और रामनगर एसडीएम गौरव चटवाल ने अधीनस्थ कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि कॉलोनी के सभी दस्तावेजों को तत्काल पेश किया जाए, ताकि निर्माणाधीन कॉलोनियों से संबंधित खसरा नंबरों को प्रतिबंधित करते हुए भूमि की खरीद-फरोख्त पर भी रोक लगाई जा सके। साथ ही ग्राम पूछड़ी में हो रहे बाल विकास भवन को भी ध्वस्त करते हुए चालान की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्राधिकरण के अपर सहायक अभियंता अंकित बोरा, राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद घिल्डियाल और आरिफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।
