काशीपुर: पति और उसकी दूसरी पत्नी पर लगाया मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति व उसकी दूसरी पत्नी पर मारपीट करने व जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस से अपने बच्चे दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति व उसकी दूसरी पत्नी पर मारपीट करने व जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस से अपने बच्चे दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी शहनाज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व उसका विवाह रहमत नगर मुरादाबाद निवासी गुलजार के साथ हुआ थ, जिससे उसके दो बेटे व एक बेटी है। बताया कि उसके पति ने एक दिसंबर 2020 को इरम खान निवासी लाल नगरी मुरादाबाद से निकाह कर लिया।

जिसके बाद में वह उसको भी घर ले आया। जिसका उसने विरोध किया। तब उसके पति व उसकी दूसरी पत्नी ने उसको जबरन जहर खिलाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद उसने उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी और उनकी सब बातें मानने को तैयार हो गई। आरोप लगाया कि 31 जनवरी 2022 को उसका पति व इरम खान बाजार से घर आए और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके दोनों हाथ बांध दिए और उसको जबरदस्ती बहुत सारी नींद की गोलियां खिलाने लगे।

जब उसने कहा कि वह अपने मायके चली जाएगी। तब दोनों ने उसके हाथ खोल दिए और वह अपने मायके काशीपुर आ गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति व उसकी दूसरी पत्नी इरम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार