काशीपुर: पीआरडी कमांडर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पीआरडी जवानों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से पीआरडी ब्लॉक कमांडर को हटाकर नए कमांडर की तैनाती करने की मांग की। सोमवार को पीआरडी जवानों ने ब्लॉक में एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी चिंतन राम आर्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जवानों ने आरोप लगाकर कहा …

काशीपुर, अमृत विचार। पीआरडी जवानों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से पीआरडी ब्लॉक कमांडर को हटाकर नए कमांडर की तैनाती करने की मांग की। सोमवार को पीआरडी जवानों ने ब्लॉक में एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी चिंतन राम आर्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जवानों ने आरोप लगाकर कहा कि ब्लॉक कमांडर आए दिन ड्यूटी लगवाने के नाम पर पीआरडी जवानों से रुपयों की मांग करता रहता है।

साथ ही अपने चहेते जवानों को पैसे लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर निरंतर रखता रहता है। कहा कि जवानों के पास पैसे मांग की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। कहा कि कार्रवाई के लिए पीआरडी जवानों ने काफी समय से उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र भेजे गए हैं।

जिसमें वर्तमान कमांडर को हटाकर प्रशिक्षित पीआरडी कमांडर नियुक्त करने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहां पर शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, संगीता भारती, सुंदर सिंह, नवीन कुमार, अजब सिंह, नौरंग सिंह, रामकिशन, प्रेम कुमार, बलवीर आदि मौजूद रहे।

डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी। एक सदस्यीय ईएल अवकाश पर चले गए थे। जांच रिपोर्ट पूरी होने पर डीएम को भेज दी गई है।
-सीआर आर्य, खंड विकास अधिकारी, काशीपुर

संबंधित समाचार