बहराइच: संतोष हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पत्नी ने भाई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने का 15 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने अय्याश पति से प्रापर्टी बचाने के लिए हत्या की। इसके बाद अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन सब उल्टा पड़ गया। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुलंभा गांव …

बहराइच। कैसरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने का 15 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने अय्याश पति से प्रापर्टी बचाने के लिए हत्या की। इसके बाद अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन सब उल्टा पड़ गया। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुलंभा गांव निवासी संतोष सिंह 27 मई से गायब चल रहा था। उसका शव कोतवाली क्षेत्र के तिवारी पुरवा नहर पुलिया के पास पड़ा मिला था।

मृतक की पत्नी ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी के अगुवाई में कैसरगंज पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मोबाइल काल से जांच दूसरी तरफ मुड़ गया। उन्होंने बताया कि संतोष सिंह अपनी संपत्ति बेचकर अय्याशी करता था। जबकि पत्नी इसका विरोध करती थी।

विरोध करने पर वह पत्नी की पिटाई भी करता था। ऐसे में पत्नी रीता सिंह ने अपने भाई गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह गांव निवासी अजय सिंह उर्फ लल्लू सिंह से हत्या के लिए साजिश रची। पत्नी रीता सिंह, साले अजय सिंह, चुलंभा नयापुरवा गांव निवासी पारस नाथ सिंह पुत्र सकल राज सिंह और रामेंद्र सिंह पुत्र भिखारी सिंह के साथ एक हॉस्पिटल के निकट मकान में पार्टी की। इसके बाद सभी ने गला दबाकर हत्या कर दी।

फिर बाइक से शव लेकर नहर के पास पहुंचे। सभी ने शव फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। हत्याकांड के खुलासे में कोतवाल दद्दन सिंह, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी, उप निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी, रंजीत भारती के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

नौ बच्चों के खर्च ने कराई संतोष की हत्या

पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि महिला की संतोष सिंह के साथ तीसरी शादी हुई थी। महिला के पास आठ बच्चे हैं। लेकिन पति सब जमीन और अन्य प्रापर्टी बेचता जा रहा था। जिसके चलते पत्नी ने हत्या की साजिश रची।

सफेदाबाद की महिला से शुरू हुआ विवाद

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि संतोष सिंह का कई महिलाओं से संबंध था। एक सोनम नाम की महिला को घर लाया। पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। तभी से महिला ने पति को ठिकाने लगाने की सोच ली और भाई के साथ मिलाकर पति की हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि महिला के सभी बच्चे होटल पर काम करते हैं, इसको लेकर महिला और चिंतित थी।

यह भी पढ़ें:-सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने  शार्पशूटर संतोष जाधव को धरदबोचा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज