नानकमत्ता: विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
नानकमत्ता, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति सहित 6 लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी कृष्ण चंद आर्या ने बताया कृष्ण कौर पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी बजेवाला थाना केलाखेड़ा ने बताया कि 31 जनवरी 2021 को उसकी शादी नरेंद्र सिंह …
नानकमत्ता, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति सहित 6 लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
थाना प्रभारी कृष्ण चंद आर्या ने बताया कृष्ण कौर पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी बजेवाला थाना केलाखेड़ा ने बताया कि 31 जनवरी 2021 को उसकी शादी नरेंद्र सिंह निवासी केलाखेड़ा साथ हुई थी। उसके मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद पति नरेंद्र सिंह, ननद कुलविंदर कौर, ससुर शीशा सिंह, सास छीलो कौर, जसविंदर सिंह, कश्मीर कौर दहेज के लिये ताने मारने लगे।
आरोप है कि उसके पति के एक महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने कुछ पहले मारपीट कर और एक महिला के साथ मुंबई चला गया है। कहकर गया कि दो लाख रुपये लाना और कलर टीवी लाने के बाद रखूंगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
