बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में बने गड्ढे दे रहे दुर्घटना को दावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के अधीन बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। कई बार अनुरोध के बाद भी लोनिवि द्वारा गड्ढे पाटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही …

बागेश्वर, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग के अधीन बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। कई बार अनुरोध के बाद भी लोनिवि द्वारा गड्ढे पाटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल बना हुआ है। इस मार्ग में माल्ता से मोहन नगर तक जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग में प्रतिदिन कई बड़े ट्रक समेत यात्री वाहन व दोपहिया वाहन भी चलते हैं। मार्ग में बने गड्ढों के चलते इस मार्ग से गुजरना मुश्किल होता है। गड्ढों से वाहनों को बचाने के चक्कर में कई बार वाहन चालकों को गलत साइड में चलना पड़ता है तथा दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में रपटते रहते हैं।

माल्ता के प्रधान गणेश रावत, तुनेरा के प्रधान उमेद सिंह दफौटी, रंजीत सिंह, ढूंगापाटली के प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार लोनिवि के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी इसे उठाया गया है लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनावों से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा गड्ढा मुक्त सड़क करने का वायदा किया था लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे सरकार के आदेशों की अवहेलना हुई है। उन्होंने मोटरमार्ग की शीघ्र मरम्मत किए जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार