हल्द्वानी: गर्मी का प्रकोप जारी, 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के पास पहुंच गया। लोगों को बारिश का इंतजार है। हल्द्वानी में लोगों को सुबह से ही गर्मी से परेशान होना पड़ा। शाम होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के पास पहुंच गया। लोगों को बारिश का इंतजार है।
हल्द्वानी में लोगों को सुबह से ही गर्मी से परेशान होना पड़ा। शाम होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत मिली।
अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। यहां पारा चढ़कर 29.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने मुक्तेश्वर में 16 और 17 जून को भारी बारिश का अनुमान जताया है।
