राजमंत्री के आदेश का दिखा असर, बरेली में हुई घटना तो पीलीभीत में मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। परीक्षा देने गई भाजपा नेता की बेटी का मोबाइल चोरी हो गया। घटना बरेली के एक कॉलेज में हुई। राज्यमंत्री  के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमिताभ त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि उनकी बेटी बरेली …

पीलीभीत, अमृत विचार। परीक्षा देने गई भाजपा नेता की बेटी का मोबाइल चोरी हो गया। घटना बरेली के एक कॉलेज में हुई। राज्यमंत्री  के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमिताभ त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि उनकी बेटी बरेली के इन्वर्टिस कॉलेज में विधि स्नातक की छात्रा है।

इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही हैं। नौ जून को पेपर देने कालेज की बस से गई थी। परीक्षा केंद्र पर बैग रख दिया था। पेपर देने बाद वापास आई तो बैग से मोबाइल चोरी हो चुका था। काफी जानकारी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। मोबाइल में आवश्यक डाटा था।

भाजपा नेता ने राज्यमंत्री गन्ना विकास एवम चीनी मिल संजय सिंह गंगवार को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद मंत्री के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि घटनास्थल बरेली जिले का है। मगर, मामला राज्यमंत्री से जुड़ा था तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल नहीं की। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस टीम की मदद से छानबीन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी ही चाहिए- स्वतंत्र देव सिंह

संबंधित समाचार