कांग्रेस कर रही सिद्धू मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल : गुरमेल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजनों की अपील के बावजूद कांग्रेस सहानुभूति वोट पाने के लिए मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल कर रही है। सिंह ने प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभाओं …

चंडीगढ़। पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजनों की अपील के बावजूद कांग्रेस सहानुभूति वोट पाने के लिए मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल कर रही है। सिंह ने प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग पर दिवंगत मूसेवाला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस संगरूर उपचुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक कार्यक्रम में जानबूझकर सिद्धू मूसेवाला के नाम का सहानुभूति वोट पाने के लिए कर रही है, जबकि सिद्धू मूसेवाला के दुखी माता-पिता ने अपील की है कि गायक के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल न किया जाए।

शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या की गई थी। आप प्रत्याशी ने शिरोमणि अकाली दल पर भी ‘पंथिक कार्ड‘ खेलने का आरोप लगाया और सवाल किया कि सुखबीर सिंह बादल सिख कैदियों का मुद्दा उस समय क्यों नहीं उठाया, जब 2007 से 2017 के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में सरकार चला रहे थे या जब हरसिमरत कौर बादल नरेंद्र मोदी सरकार में सात साल तक मंत्री रही थीं।

यह भी पढ़ें-दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नए राजभवन की इमारत का करेंगे शिलान्यास

संबंधित समाचार