काशीपुर: महिला डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई
काशीपुर, अमृत विचार। न्यूरो सर्जन ने महिला डॉक्टर पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यूरो सर्जन ने पुलिस को तहरीर देकर महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाराष्ट्र के राजस सोसायटीए पुणे निवासी एक डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर …
काशीपुर, अमृत विचार। न्यूरो सर्जन ने महिला डॉक्टर पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यूरो सर्जन ने पुलिस को तहरीर देकर महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के राजस सोसायटीए पुणे निवासी एक डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह पेशे से डॉक्टर है और न्यूरो सर्जन है। उसने अपनी सेवायें काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी दी हैं। कहा कि महाराष्ट्र की ही एक महिला डॉक्टर ने भी इसी अस्पताल में अपनी सेवाएं दी। दोनों दो साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं।
महिला डॉक्टर पर बिना कारण गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। दो अक्टूबर 2021 को महिला डॉक्टर ने बाहर घुमने की बात कही। इस पर वह अपने दोस्तों के साथ कोटाबाग चला गया। जहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और वह काशीपुर आ गये। जनवरी 2022 में न्यूरो सर्जन ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। यह बात पता चलने पर महिला डॉक्टर उसके दोस्तों को फोन कर दोबारा सुलह न कराने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।
