हल्द्वानी: फीडर धड़ाम, 19 घंटे बिजली गुल, बिलबिलाए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा क्षेत्र में एक बड़ी आबादी को भीषण गर्मी में बिजली बिन पूरी रात और फिर दूसरे दिन दोपहरी काटना मुश्किल हो गया। फीडर में फॉल्ट होने से छह ट्रांसफार्मरों से सप्लाई ठप हो गई। 19 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने से लोग बिलबिलाए तो बिजली दफ्तर के फोन घनघनाने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा क्षेत्र में एक बड़ी आबादी को भीषण गर्मी में बिजली बिन पूरी रात और फिर दूसरे दिन दोपहरी काटना मुश्किल हो गया। फीडर में फॉल्ट होने से छह ट्रांसफार्मरों से सप्लाई ठप हो गई। 19 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने से लोग बिलबिलाए तो बिजली दफ्तर के फोन घनघनाने शुरू कर दिए। आनन-फानन में आधी रात में आधा फीडर तो चालू कर दिया गया, लेकिन पूरी तरह से बिजली बहाल होने में दूसरे दिन की दोपहर बीत गई।

कमुलवागांजा बिजलीघर से दमुवाढूंगा क्षेत्र में टाउन-3 फीडर से सप्लाई दी जाती है। इस फीडर से दमुवाढूंगा का काफी क्षेत्र रोशन होता है। इसके साथ ही मल्ला प्लॉट और जमरानी क्षेत्र को भी सप्लाई होती है। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे अचानक इस फीडर में खराबी आ गई और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली संकट से लोग परेशान हो उठे।

काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ बजे आधी सप्लाई चालू कर दी गई। लेकिन पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बहाल करने में मंगलवार शाम के पौने पांच बज गए। एसडीओ विद्या भूषण जोशी ने बताया कि पैनल की सीडी में दिक्कत आ गई थी। उसे ठीक कर लिया गया है।

संबंधित समाचार