हल्द्वानी: बस चालक पर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज के बस चालक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में वादी राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीमाली का कहना है कि बीती 10 मई की दोपहर करीब साढ़े 12 सतपाल पेट्रोल पंप हाईडिल चौराहा टीपीनगर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज के बस चालक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मामले में वादी राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीमाली का कहना है कि बीती 10 मई की दोपहर करीब साढ़े 12 सतपाल पेट्रोल पंप हाईडिल चौराहा टीपीनगर में काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके07पीए2843 के चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। विरोध पर नशे में धुत ड्राइवर ने विनोद के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जिससे विनोद घायल हो गए। आरोप है कि चालक ने उनका मोबाइल व दस हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।
