रुद्रपुर: घर से बिना बताये लापता हुई नाबालिग
रुद्रपुर, अमृत विचार। घर से बिना बताये नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। किशोरी को आखिरी समय बाघ एक्सप्रेस में बैठते हुए देखा गया। पुलिस ने तहरीर अनुसार किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। काशीपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल …
रुद्रपुर, अमृत विचार। घर से बिना बताये नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। किशोरी को आखिरी समय बाघ एक्सप्रेस में बैठते हुए देखा गया। पुलिस ने तहरीर अनुसार किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
काशीपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी निवासी है और पिछले छह साल से एक फैक्ट्री में कार्य कर रहा है। बताया कि 13 जून को उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई।
जिसकी उसने आसपास व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की। लेकिन, उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने रेलवे स्टेशन पर लग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसकी बेटी बाघ एक्सप्रेस में जाती हुई दिखी। पीड़ित ने किशोरी की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
