उज्जैन: तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नरवर थाना क्षेत्र में स्थित एक छोटे तालाब में नहाने के दौरान आज तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के देवास रोड स्थित मताना गांव के एक छोटे तालाब में नहाने गए बच्चे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए, जिससे …
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नरवर थाना क्षेत्र में स्थित एक छोटे तालाब में नहाने के दौरान आज तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के देवास रोड स्थित मताना गांव के एक छोटे तालाब में नहाने गए बच्चे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए, जिससे इनकी मौत हो गई। बच्चों की पहचान रेहान, अमन और अयान के रुप में हुई है। तीनों बच्चों की उम्र 15 और 16 वर्ष की बताई जाती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें-चोरी के दौरान एटीएम में लगी आग, लगभग चार लाख रुपये की नकदी खाक
