जसपुर: बिजली के कनेक्शन न मिलने से सूखने लगी गन्ने की फसल
जसपुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को निजी नलकूपों के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। जसपुर तहसील क्षेत्र किसान बाहुल्य है। क्षेत्र में 82 राजस्व गांव हैं। क्षेत्र में करीब 5 हजार किसान खेती करते हैं। इस क्षेत्र में …
जसपुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को निजी नलकूपों के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे सिंचाई का संकट पैदा हो गया है।
जसपुर तहसील क्षेत्र किसान बाहुल्य है। क्षेत्र में 82 राजस्व गांव हैं। क्षेत्र में करीब 5 हजार किसान खेती करते हैं। इस क्षेत्र में सिंचाई का कोई ठोस साधन नहीं। सिंचाई के सरकारी साधन के रूप में नहरें व नलकूप हैं। जो पर्याप्त नहीं हैं। कभी नहरों में पानी आता हैं और कभी नहरों में पानी काफी दिनों तक नहीं आता। जब किसानों को सिंचाई के लिये पानी की आवश्यकता होती है तब नहरों में पानी नहीं आता।
सरकारी नलकूपों में ज्यादातर खराबी रहती है। सरकारी नलकूप की मोटरें व ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकते रहते हैं। उनके ठीक होने में कई-कई दिन लग जाते हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो असिंचित है। जहां नहरों व नलकूपों का पानी नहीं पहुंच पाता। जिस कारण किसानों को निजी नलकूपों (बोरिंगों) की व्यवस्था करनी पड़ती है।
जिस कारण उनकी गन्ने की फसल सूखने लगी है। क्षेत्र के करीब 300 किसान ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फसलों की सिंचाई के लिए अपने खेतों में बोरिंग तो करा रखे हैं, लेकिन बिजली विभाग के दफ्तर के काफी चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें बिजली के कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। भीषण गर्मी में उनकी फसलें पानी के आभाव में सूखने लगी हैं।
धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी
बिजली विभाग द्वारा किसानों को निजी नलकूपों के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं दिये जा रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ ग्रामीण शैलेंद्र सिंह सैनी से हुई वार्ता हुई थी। लेकिन, समाधान नहीं हो पाया। अगर किसानों को निजी नलकूपों के लिए विद्युत कनेक्शन न दिए गए तो भारतीय किसान यूनियन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
अमन प्रीत सिंह, युवा भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष
किसानों को बिजली के कनेक्शन देने के लिए विभाग के स्टोर में सामान उपलब्ध नहीं है । उन्हें कनेक्शन न दे पाना विभाग की मजबूती है जैसे ही सामान उपलब्ध होगा वैसे ही किसानों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दे दिये जायेंगे ।
– विजय कुमार सकारिया, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरणखंड
