बाराबंकी: दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग, दो घायल, गांव में फैला दहशत
अमृत विचार, बाराबंकी। रामनगर थाना अंतर्गत चंदनापुर गांव में हुए दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए। इस घटना से चंदना पुर के साथ-साथ आस-पास के गांव में भी दहशत फैल गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। …
अमृत विचार, बाराबंकी। रामनगर थाना अंतर्गत चंदनापुर गांव में हुए दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए। इस घटना से चंदना पुर के साथ-साथ आस-पास के गांव में भी दहशत फैल गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। एक पक्ष ने नेवल किशोर वर्मा सहित 5 लोगों पर गोलीबारी किए जाने का आरोप लगाया है।
थाना रामनगर के चंदना पुर निवासी आशीष कुमार यादव बेटा स्वर्गीय शिव बरन यादव उम्र 17 साल जो कि अपने पिता की अकेली संतान है। उसका गांव के नवल किशोर वर्मा के साथ पंपिंग सेट से खेत सींचने को लेकर एक महीने पहले विवाद हुआ था। जो गुरुवार को सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें गांव के नेवल किशोर वर्मा, सत्य किशोर वर्मा, राम गोपाल वर्मा, हरि किशोर वर्मा, रामेंद्र वर्मा, और आनंद वर्मा ने आशीष यादव पर हमला कर दिया।
इसी बीच नेवल किशोर के पुत्र रविंद्र और मानेंद्र अपने घर में रखी बाबा छोटे लाल की लाइसेंसी बंदूक व एक गैर लाइसेंसी असलहा ले आए और गोलीबारी शुरू कर दी। बंदूक से निकली गोली आशीष के सीने और बीच-बचाव कर रहे राकेश को जा लगी। गोली लगने से आशीष और राकेश मौके पर ही घायल होकर अचेत हो गये। गांव वालों ने जब नजारा देखा तो पीड़ित परिवार का बचाव करने के लिए ईट पत्थर फेंकने लगे।
जिससे रामेंद्र और अन्य मौके से फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीण आनन-फानन में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी रामनगर लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने युवकों की हालत नाजुक देखने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने दोनों घायल युवकों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया।
बेजुबान को लगे एक दर्जन छर्रे
गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियों की चपेट से दरवाजे पर बंधी बेजुबान भैंस भी घायल हो गई। जो कि अपना दर्द बयां नहीं कर पा रही थी। उसे तकरीबन दो दर्जन छर्रे लगे हैं। जिसका इलाज पशु चिकित्सक की निगरानी में किया गया।
कई राउंड हुए फायरिंग से गांव में दहशत
ग्रामीणों ने बताया पंपिंग सेट और रास्ते के विवाद में दबंग परिवार ने कई राउंड फायरिंग की जिससे दोनों युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गए। अचानक चली कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल हो गया काफी देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव पहुंच कर शांति व्यवस्था कायम कराई।
“चंदनापुर गांव में आशीष यादव व नवल किशोर वर्मा के मध्य बोरिंग बांधने को लेकर चल रहा था। गुरुवार की सुबह दोनों में मारपीट हो गई। जिसमें नेवल के बेटे रामेंद्र और मानेंद्र ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से आशीष ओर राकेश बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा भेज दिया गया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे”
पढ़ें-बयान पर बवाल: रांची में हुई फायरिंग में दो की मौत, 11 से ज्यादा घायल
