हल्द्वानी: बीआरपी व सीआरपी पदों पर एलटी अध्यापकों की भर्ती करने की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से बीआरपी व सीआरपी समन्वय के पदों पर एलटी ग्रेट लेवल 7 के अध्यापकों के भी आवेदन मांगे जाने की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन पदों पर विभाग की ओर से केवल प्रवक्ता के अध्यापकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। राजकीय शिक्षक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से बीआरपी व सीआरपी समन्वय के पदों पर एलटी ग्रेट लेवल 7 के अध्यापकों के भी आवेदन मांगे जाने की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन पदों पर विभाग की ओर से केवल प्रवक्ता के अध्यापकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।

राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले कई समय से एलटी के पदों पर भर्ती नहीं हुई हैं। ऐसे में कई लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट गहरा गया है। यही नहीं बच्चों के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों को बेहतर शिक्षा नही मिल पा रही। अब शिक्षा विभाग की ओर से बीआरपी व सीआरपी समन्वय के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें भी विभाग केवल प्रवक्ता अध्यापकों की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस आदेश का जिला कार्यकारिणी विरोध करती है। उन्होंने जल्द ही एलटी के अध्यापकों से आवेदन भी मांगे जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार