रुद्रपुर: बरसात से पहले पूरी करें तालाबों की खुदाई
रुद्रपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर पर जिला प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने सुबह निरीक्षण कर तालाब खुदाई की प्रगित देखी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा अमृत सरोवर को प्राप्त निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत तालाब निर्धारित समयान्तर्गत निर्मित कराना …
रुद्रपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर पर जिला प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने सुबह निरीक्षण कर तालाब खुदाई की प्रगित देखी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा अमृत सरोवर को प्राप्त निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत तालाब निर्धारित समयान्तर्गत निर्मित कराना सुनिश्चित करें। तालाबों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ करते हुए वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करायें, ताकि निर्मित तालाबों में जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन हो सके। यह भी निर्देश दिये गये कि पूर्ण रूप से निर्मित तालाब स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को नियमानुसार हस्तांतरित कर विभिन्न समूहों की आजीविका संवर्द्धन का कार्य कराया जाये।
समूहों की महिलाओं को समय-समय पर संबंधित विभागों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराया जाय। यह भी निर्देश दिये गये अमृत सरोवर योजनांतर्गत निर्मित तालाबों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित कराया जाये। किसी भी तालाब को व्यक्ति विशेष के स्वामित्व में न दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान ही पेयजल निगम की अधिशासी अभियंता को निर्माणाधीन पेयजल योजना में सभी प्रकार की टेस्टिंग पहले ही करा ली जाये। निर्माणाधीन किसी भी पेयजल योजना का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा, निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिलनी चाहिए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, खंड विकास अधिकारी डीडी गोस्वामी मौजूद रहे।
