नैनीताल: जाम की वजह से लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शहर में पर्यटन सीजन चरम पर है, जिसकी वजह से रोजाना जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। इसका असर सफाई व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए हल्द्वानी को जाने वाले वाहन जाम में फंसने के कारण समय पर कूड़ा नहीं उठा …

नैनीताल, अमृत विचार। शहर में पर्यटन सीजन चरम पर है, जिसकी वजह से रोजाना जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। इसका असर सफाई व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए हल्द्वानी को जाने वाले वाहन जाम में फंसने के कारण समय पर कूड़ा नहीं उठा पा रहे हैं, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि अन्य दिनों में कूड़ा उठाने वाले वाहन हल्द्वानी के लिए दो राउंड में कूड़ा निस्तारण के लिए जाते थे, लेकिन इन दिनों वाहन जाम में फंसने के कारण एक ही राउंड लगा पा रहे हैं। जिस वजह से नियमित रूप से मॉल रोड, पंत पार्क व अन्य जगह पर लगे कूड़ादानों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।

इससे सफाई व्यवस्था लड़खड़ा रही है। कहा कि सीजन होने के कारण बाहरी राज्यों व जिलों से बड़ी संख्या में रोजाना वाहन पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन दिनों रोजाना जाम की स्थिति बनी हुई है। कूड़ा वाहन जाम में फंसने के कारण समय पर कूड़ा उठाकर उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

संबंधित समाचार