गरमपानी: कीटनाशक, विस्फोटक के बाद अब करंट से मछलियों का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। नदियों में कीटनाशक का इस्तेमाल कर मछलियां मारने वालों के बाद अब करंट से मछलियों का शिकार करने वाले अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में धड़ल्ले से करंट का इस्तेमाल कर मछलियां मारी जा रही हैं। इससे नदी में पाई जाने वाली संरक्षित प्रजाति की …

गरमपानी, अमृत विचार। नदियों में कीटनाशक का इस्तेमाल कर मछलियां मारने वालों के बाद अब करंट से मछलियों का शिकार करने वाले अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में धड़ल्ले से करंट का इस्तेमाल कर मछलियां मारी जा रही हैं।

इससे नदी में पाई जाने वाली संरक्षित प्रजाति की रोहू मझली के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है वहीं लोगों की जिंदगी पर भी खतरा मंडरा रहा है। करंट से मछली मारने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठी है।

जीवनदायिनी कोसी नदी क्षेत्र में जगह-जगह कीटनाशक का इस्तेमाल के साथ ही विस्फोटक पदार्थ से मछली मारने वाले अराजक तत्व सक्रिय हैं पर अब करंट का इस्तेमाल कर मछलियों का शिकार किया जा रहा है। हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में अराजक तत्वों ने नदी क्षेत्र में करंट डाल कई मछलियों का शिकार कर डाला। स्थानीय लोगों के हो हल्ला करने के बाद मछलियों का शिकार कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। क्षेत्रवासियों ने नदी क्षेत्र में करंट से मछली मारने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार