हल्द्वानी: नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 120 इंजेक्शन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की अवैध खेप के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान रामलीला मैदान में एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह भाग खड़ा हुआ। जिसे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की अवैध खेप के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान रामलीला मैदान में एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह भाग खड़ा हुआ। जिसे टीम ने पकड़ लिया। तलाशी में युवक के बैग से 120 इंजेक्शन बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।

पूछताछ में आरोपी तस्कर ने अपना नाम आसिफ अली निवासी मो. इन्द्रानगर कस्बा रिठोरा थाना हाफिजगंज बरेली व हाल निवासी पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर बताया। बताया कि वह उक्त इंजेक्शन वह अपने साढ़ू शकील निवासी लाल स्कूल के पास गली नं 18 बनभूलपुरा से खरीद कर लाया है और यहां इन्हें बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था।

संबंधित समाचार