हल्द्वानी: आवास खाली करने का दबाव बनाने पर कर्मचारियों का विरोध
हल्द्वानी, अमृत विचार। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के क्वार्टर खाली कराए जाने के विरोध में अधिकारी व कर्मचारी गुरुवार को एक हो गए। उन्होंने मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध प्रदर्शन किया। पावर कारपोरेशन के महानिदेशक से शहर में आवास की मांग करते हुए मुख्य अभियंता अतुल गर्ब्याल को ज्ञापन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के क्वार्टर खाली कराए जाने के विरोध में अधिकारी व कर्मचारी गुरुवार को एक हो गए। उन्होंने मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध प्रदर्शन किया। पावर कारपोरेशन के महानिदेशक से शहर में आवास की मांग करते हुए मुख्य अभियंता अतुल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा।
पावर कारपोरेशन के 10 अलग-अलग संगठनों से जुड़े बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्तराखंड विद्युत अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक स्वर में बगैर उचित व्यवस्था के क्वार्टर खाली कराए जाने का विरोध किया। कुमाऊं संयोजक दीपक पाठक ने कहा कि तल्लीताल में विभाग के सात क्वार्टर हैं। इसमें दो जेई सहित अन्य रहते हैं। कमिश्नर, डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के आवास भी वही हैं। इससे बिजली दिक्कत आने पर फौरन कार्रवाई होती है।
प्रशासन वहां पार्किंग बनाना चाहता है, जिसकी वजह से ये क्वार्टर खाली कराए जा रहे हैं। लेकिन इनके स्थान पर भवाली मार्ग पर पाइंस में जो क्वार्टर देने की बात की जा रही है, वहां से आपात स्थिति में कर्मचारियों व अधिकारियों का मौके पर पहुंच पाना मुश्किल होगा। आंधी, बारिश के दौरान वहां खतरा भी रहेगा। ऐसे में जरूरी है कि शहर में ही आवासीय व्यवस्था की जाए। यदि मांग नहीं स्वीकारी जाती है तो आंदोलन उग्र होगा। इस दौरान इंजीनियर डीएस बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, बिशन सिंह अधिकारी, दीप पाठक, मनोज पांडे, बीसी कांडपाल, दीपक बिष्ट, मनोज पंत, मनोहर सिंह, गिरीश चंद्र पांडे, विकास सूर्या, घनश्याम चुफाल, सुरेश जोशी, मुकेश मेवाड़ी आदि शामिल थे।
