नैनीताल: राज्यपाल संग दोपहर भोज कर खुश हुए बच्चे, भेंट की तस्वीर
नैनीताल, अमृत विचार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरूवार को एसओएस चिल्ड्रन विलेज, भीमताल में रह रहे बच्चों ने मुलाकात की। राज्यपाल व प्रथम महिला गुरमीत कौर ने बच्चों के साथ दोपहर भोज किया गया। एसओएस चिल्ड्रन विलेज संस्था कई वर्षों से माता-पिता विहिन बच्चों के संरक्षक के रूप में कार्य कर रही …
नैनीताल, अमृत विचार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरूवार को एसओएस चिल्ड्रन विलेज, भीमताल में रह रहे बच्चों ने मुलाकात की। राज्यपाल व प्रथम महिला गुरमीत कौर ने बच्चों के साथ दोपहर भोज किया गया।

एसओएस चिल्ड्रन विलेज संस्था कई वर्षों से माता-पिता विहिन बच्चों के संरक्षक के रूप में कार्य कर रही है। यह संस्था विश्वभर में कई माता-पिता विहिन बच्चों का भरण-पोषण व उनके शिक्षा में सहयोग करती है। भारत में संस्था 32 बाल ग्रामों में 07 हजार से अधिक बच्चों की देखभाल की जा रही है। वहीं परिवार सुदृढीकरण कार्यक्रम के तहत 25 हजार से अधिक बच्चों की देखभाल व उनकी पढ़ाई का जिम्मा लिया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों से मिलकर उनसे संवाद करते हुए उनकी अभिरूचियां आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलकर एवं एक साथ भोजन कर बहुत अच्छा लग रहा है। राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करें।
राज्यपाल ने संस्था के निदेशक दीपक सक्सेना से संस्था की गतिविधियों एवं अन्य क्रियाकलापों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संस्था के संचालन हेतु हरसंभव सहयोग किया जायेगा। उन्होंने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पुनित कार्य किया जा रहा है। उन्होंने एसओएस चिल्ड्रन विलेज भ्रमण करने का भी आश्वासन दिया।
