हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन डिवीजन के 13 दैनिक वेतन भोगी होंगे स्थायी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 20 सालों से ज्यादा समय से सेवाएं दे रहे 13 कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कागजी कार्रवाई हो गई है अब मेडिकल होने के बाद सभी स्थायी हो जाएंगे। तराई पूर्वी वन डिवीजन की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 20 सालों से ज्यादा समय से सेवाएं दे रहे 13 कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कागजी कार्रवाई हो गई है अब मेडिकल होने के बाद सभी स्थायी हो जाएंगे।

तराई पूर्वी वन डिवीजन की विभिन्न रेंजों में 13 कर्मचारी 20 सालों से अधिक समय से दैनिक वेतन भोगी के तौर पर काम कर रहे हैं। वन विभाग ने इन कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। इनको समूह घ के पदों पर स्थायी करने के आदेश जारी हो गए हैं। अब इन कर्मचारियों का शारीरिक परीक्षण होगा। मेडिकल में पास होने पर इन कर्मचारियों को समूह घ के विभिन्न पदों पर स्थायी कर दिया जाएगा। यदि ये कर्मचारी शैक्षिक योग्यता रखते होंगे तो इन्हें समूह ग के पदों पर पदोन्नति भी दी जाएगी।

डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि डिवीजन में 20 सालों से अधिक समय से सेवाएं दे रहे 13 दैनिक वेतनभोगियों को समूह घ के पदों पर स्थायी किया जा रहा है।

संबंधित समाचार