अल्मोड़ा: वंचित अभ्यर्थियों की 27 जून को होगी शारीरिक परीक्षा
अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस आरक्षी और फायर मैन के पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जून से शुरू होगी। पहले दिन 200 अभ्यर्थियों की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर ली गई है। 15 मई से पुलिस लाइन में …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस आरक्षी और फायर मैन के पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जून से शुरू होगी। पहले दिन 200 अभ्यर्थियों की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर ली गई है।
15 मई से पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस आरक्षी और फायर मैन के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की गई थी। 25 जून तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में हर दिन 400 पंजीकृत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता चल रही है। ऐसे में कई बार अभ्यर्थी अस्वस्थ होने या अन्य कारणों से भर्ती में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इनकी सहूलियत के लिए उन्हें एक और मौका दिया जाना है।
25 जून को मुख्य भर्ती के बाद उन अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू होनी है। अब तक जिले में 400 अभ्यर्थियों ने मेडिकल के तहत आवेदन प्रस्तुत किया है। इस दौरान 200 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जून को रखी गई है। जबकि अब भी लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन मिलने के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों को भी तिथि दी जाएगी।
187 अभ्थर्थी हुए सफल अल्मोड़ा पुलिस लाइन में शनिवार को पंजीकृत 400 में से 271 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत विभिन्न प्रक्रियाओं में प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 187 अभ्यर्थी सफल हुए।
पुलिस भर्ती में अब तक 400 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे, जो शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाए। 200 अभ्यर्थियों की परीक्षा 27 जून को होगी। इसके बाद अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी तिथि निकाली जाएगी।
– प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा
