रुद्रपुर: जहां माहौल बिगड़े, उसी धर्मस्थल के संचालकों पर हो कार्रवाई
रुद्रपुर, अमृत विचार। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन होने वाले धर्मस्थलों के संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रपति को जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के माध्यम से ज्ञापन भेजा। विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जिन धर्मस्थलों के …
रुद्रपुर, अमृत विचार। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन होने वाले धर्मस्थलों के संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रपति को जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जिन धर्मस्थलों के बाहर हंगामा व हिंसा हुई है। उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी। इन लोगों ने राष्ट्रपति से मांग की कि कोई भी देश व समाज से बड़ा नहीं है। भाईचारा बनाये रखना किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है। इन लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को सौंपा।
इस मौके पर जोगेंद्र चौहान, रविंद्र पाल सिंह, राजेंद्र मेहरा, सुबोध सक्सेना, जोगेंद्र सिंह, सुधीर देवल, हैप्पी चौहान, संदीप वाल्मीकि, वीरेंद्र यादव शुभम पाल, मुकेश चौहान, हर्षित वर्मा, राजू बिष्ट, अमित यादव, सागर सिंह, अंकित सिंह, विनोद पाल, अनमोल मिश्रा, आजाद पाल, सहज शर्मा मौजूद रहे।
पार्षद व परिजनों पर भी हो एक्शन
रुद्रपुर। इसके बाद इन लोगों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से मिलकर जेल में बंद परवेज कुरैशी के परिजनों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई। इन लोगों का कहना है कि पार्षद व उसके परिजन गैरकानूनी तरीके से मीट की दुकान चलाते हुये पकड़े गये हैं। इससे साफ है कि इस परिवार को कानून की परवाह नहीं है।
