‘अग्निपथ योजना’ पर सेना प्रमुख का सामने आया ऐलान, जाने कब होगी भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया की नई स्कीम ‘अग्निपथ योजना’ पर भड़की हिंसा के बीच सेना प्रमुख ने ऐलान किया है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा – सेना को उम्र में एकमुश्त छूट देने पर सरकार से हरी झंडी दी है। …

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया की नई स्कीम ‘अग्निपथ योजना’ पर भड़की हिंसा के बीच सेना प्रमुख ने ऐलान किया है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा – सेना को उम्र में एकमुश्त छूट देने पर सरकार से हरी झंडी दी है। शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया की घोषणा होगी।

शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि साल 2022 में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। जो बल में शामिल होने की तैयारी में जुटे थे लेकिन बीते दो साल से वैश्विक महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। वहीं एयर चीफ मार्शल वीआर चौधारी के मुताबिक आगामी शुक्रवार यानि 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सेनाध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से भारतीय सेना में ‘अग्निवर’ के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। इस सम्बन्ध में सेना प्रमुख ने अपने बयान में कहा- उम्र सीमा में बढोत्तरी के फैसले का निर्णय ऊर्जावान युवाओं को एक अवसर प्रदान करेगा जो वैश्विक महामारी के बीच भर्ती रैलियों में शामिल होने के लिए तैयारियों के साथ जद्दोजहत कर रहे थे। जनरल पांडे ने कहा, “जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।

‘अग्निपथ योजना’ को परिवर्तनकारी योजना बता रहे नौ सेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने अग्निपथ योजना को परिवर्तनकारी योजना बताया है। इस दौरान उन्होंने कहा- इस मुकाबले में हम तीन गुना या चार गुना से भी ज्यादा भर्ती कर सकते हैं। इस योजना में अग्निवीरों के व्यक्तित्व का विकास हो सकता है। चार साल बाद वह तय कर सकते हैं कि उन्हें रहना है या नहीं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल ने कहा कि इस योजना का मकसद देश में राष्ट्रवादी विचार विकसित करना है। जिससे समुदाय और सेना के संबंध और बेहद मजबूत होंगे। उन्होंने कहा- हम एक पारदर्शी प्रणाली की तलाश कर रहे हैं। वह (अग्निवीर) कैसा प्रदर्शन कर रहा है, उसका रवैया और देश प्रेम की उत्सुकता समेत अन्य बातों पर गहन किया जाएगा।

उसके पास एक विकल्प है कि वह सेवा करना चाहता है या बाहर निकलना चाहता है। विकल्प बड़ी बात है। ओआरओपी के पेंशन बिल में कटौती के सम्बन्ध में उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि रक्षा मंत्री ने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि हमने इसे वित्तीय दृष्टिकोण से नहीं देखा है। पैसा कोई समस्या नहीं है।

बताते चलें कि गुरुवार को केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के विरोध के बीच अभ्यर्थियों की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल निर्धारित कर दी है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह छूट सिर्फ इस साल सेना में भर्ती के लिए किया गया है। अग्निपथ योजना के अन्तर्गत सेना में भर्ती के लिए सरकार ने साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की आयु निर्धारित की थी।

यह भी पढ़ें-अग्निपथ बवाल: युवा आंदोलन पर बोले राजनाथ और अमित शाह, इस योजना का लाभ उठाएं युवा

संबंधित समाचार