अयोध्या: ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
अमृत विचार, अयोध्या। ईडी द्वारा 10 -10 घंटे पूछताछ करने के बहाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेवजह परेशान करने के विरोध में कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की …
अमृत विचार, अयोध्या। ईडी द्वारा 10 -10 घंटे पूछताछ करने के बहाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेवजह परेशान करने के विरोध में कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले। भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को जबरन रोका। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा जिस प्रकरण पर क्लोजर रिपोर्ट लग चुकी हो उसकी पुन: जांच शुरू करना दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार हमारे नेता राहुल गांधी से किस प्रकार डरी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पूर्व सांसद ने कहा आज हर कार्यकर्ता को राहुल गांधी बन कर केंद्र और प्रदेश की हिटलर शाही सरकारों के विरुद्ध लड़ाई लड़नी होगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी निंदा की। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने कहा कांग्रेस जन सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक सिंह व रामदास वर्मा ने कहा मोदी सरकार के इस कृत्य को कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम रानू ने हिटलर शाही सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य चेत नारायण सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र मणि पांडे, उमेश उपाध्याय, अमरीश कुमार पांडे, अनिल तिवारी, रामनरेश मौर्य , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी , महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र पांडे, तेजबली पांडे , जनार्दन सिंह, शिवम पांडे, सौरभ सिंह, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-बहराइच : व्यापारियों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन, बिजली कटौती पर जताया रोष, जानें क्या कहा
