हल्द्वानी समेत जिले में कई जगह हुई बारिश
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग का अनुमान आखिरकार अनुमान कुछ हद तक सही साबित हुआ। भारी बारिश का अनुमान था लेकिन हल्की बारिश से तापमान में कमी आई है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का मौसम सक्रिय रहेगा। शुक्रवार को हल्द्वानी में भी मौसम ने बदलाव लिया। मौसम विज्ञान केंद्र भारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग का अनुमान आखिरकार अनुमान कुछ हद तक सही साबित हुआ। भारी बारिश का अनुमान था लेकिन हल्की बारिश से तापमान में कमी आई है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का मौसम सक्रिय रहेगा।
शुक्रवार को हल्द्वानी में भी मौसम ने बदलाव लिया। मौसम विज्ञान केंद्र भारी बारिश का अनुमान जताया था। हालांकि भारी तो नहीं लेकिन शहर में सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान में कमी आ गई। दोपहर बाद धूप खिली लेकिन गर्मी का अहसास पिछले दिनों की अपेक्षा कम हो रहा था। लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े से राहत मिली।
शहर में करीब पांच मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा नैनीताल में भी बारिश हुई। यहां 8.5 मिमी बारिश हुई। जिले के अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 19 जून तक मौसम में बदलाव रहेगा। आगे भी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि 20 जून से बारिश का दौर बंद हो जायेगा और एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी।
इस बार मानसून आने की संभावित तिथि 23 जून बताई गई है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई है।
