खटीमा: टेलीफोन के तार से झूलता मिला अधेड़ का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। झनकईया पुलिस ने खटीमा पूरनपुर मार्ग पर सुरई रेंज के जंगल में नहर के किनारे पेड़ से लटका शव बरामद किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आसपास के थाने-चौकियों पर सूचना दे …

खटीमा, अमृत विचार। झनकईया पुलिस ने खटीमा पूरनपुर मार्ग पर सुरई रेंज के जंगल में नहर के किनारे पेड़ से लटका शव बरामद किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आसपास के थाने-चौकियों पर सूचना दे दी गई है ताकि शव की शिनाख्त हो सके।

झनकईया थाने पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई की झाऊपरसा क्षेत्र के जंगल में शारदा नहर के किनारे पेड़ पर एक शव लटका हुआ है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की पेड़ पर गले में बंधे टेलीफोन के तार से एक व्यक्ति लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उसे पहचान नहीं सके।

पुलिस को घटना स्थल के पास पड़ा ग्रे कलर के एक बैग मिला जो अंदर से पीला है। पुलिस को बैग के अंदर से एक टी-शर्ट, नेकर, तोलिया, टॉर्च, पेचकस, टोपी, छाता, सैनिटाइजर, मास्क, हाथ का कड़ा, साबुन, कोलगेट आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि संभवत 20-25 दिन पुराना अधेड़ व्यक्ति का है।

संबंधित समाचार