रुद्रपुर: छत से गिरकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। छत से गिरकर बहेड़ी निवासी एक युवक की मौत हो गई। कमरे में साथ रहने वाला सादी सुबह उठा तो उसने युवक का शव नीचे गिरा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार बरेली जिले के रिछा क्षेत्र के ग्राम राठ निवासी 22 वर्षीय …

रुद्रपुर, अमृत विचार। छत से गिरकर बहेड़ी निवासी एक युवक की मौत हो गई। कमरे में साथ रहने वाला सादी सुबह उठा तो उसने युवक का शव नीचे गिरा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार बरेली जिले के रिछा क्षेत्र के ग्राम राठ निवासी 22 वर्षीय अजय गंगवार दिनेशपुर रोड स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में काम करता था और जयनगर में किराये के मकान में अपने रिश्ते के एक भाई ज्ञानेंद्र के साथ रहता था। गुरुवार को खाना खाने के बाद ज्ञानेंद्र नीचे कमरे में सो गया। जबकि गर्मी को देखते हुए अजय छत पर सोने के लिए चला गया।

शुक्रवार सुबह जब ज्ञानेंद्र उठा तो वह छत पर गया। जहां पर उसे अजय नहीं मिला। जिस पर उसने खोजबीन की तो अजय का शव मकान के पीछे पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन भी रोते बिलखते मोर्चरी पहुंचे और ज्ञानेंद्र से घटना की जानकारी ली। संभावना जताई जा रही है कि छत पर रेलिंग नहीं है और नींद में वह शौच के लिए उठा होगा। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया।

संबंधित समाचार