रुद्रपुर: टोकाटाकी पर साले ने जीजा का सिर फोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। साले ने जीजा पर जानलेवा हमला कर उसका फोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मेट्रोपॉलिस निवासी जगदीश सिंह दिगाड़ी ने सिडकुल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जून रात करीब सवा नौ …

रुद्रपुर, अमृत विचार। साले ने जीजा पर जानलेवा हमला कर उसका फोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मेट्रोपॉलिस निवासी जगदीश सिंह दिगाड़ी ने सिडकुल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जून रात करीब सवा नौ बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान मेट्रोपॉलिस पार्क के पास उसकी पत्नी और साला राहुल मिल गया। साथ में उसकी सात माह की बेटी भी थी। जिस पर उसने रात में इतनी छोटी बच्ची को घूमाने का कारण पूछा।

इस पर उसका साल भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि साले ने उस पर हमला करते हुए गाड़ी की चाबी से कई बार उसके सिर पर वार किया, जिससे वह लहुलूहान हो गया। इस दौरान साल का दोस्त भी मौजूद था। बड़ी मुश्किल से उसने अपने आप को साले के चंगुल से बचाया और उसके दोस्त ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पत्नी पर भी घर में आये दिन क्लेश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार