लालकुंआ: हूटर लगाकर चल रही लखनऊ नंबर की एक्सयूवी कार पकड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रही लखनऊ नंबर की एक्सयूवी कार द्वारा हाईवे में जगह-जगह हूटर बजाकर वीआईपी ढंग से वाहनों को ओवरटेक करने पर कोतवाली पुलिस ने उक्त कार को रुकवाकर उसका 1 हजार रूपये का चालान किया, हूटर भी उतरवा दिया। कार सवार स्वयं को उत्तर प्रदेश के …

लालकुआं, अमृत विचार। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रही लखनऊ नंबर की एक्सयूवी कार द्वारा हाईवे में जगह-जगह हूटर बजाकर वीआईपी ढंग से वाहनों को ओवरटेक करने पर कोतवाली पुलिस ने उक्त कार को रुकवाकर उसका 1 हजार रूपये का चालान किया, हूटर भी उतरवा दिया। कार सवार स्वयं को उत्तर प्रदेश के भाजपा के नेता बता रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कई रसूखदारों से लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज से बात कराने का प्रयास भी किया। कार में भारतीय जनता पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था, कार सवारों का कहना था कि वह लखनऊ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं, तथा नैनीताल घूमने आए थे और आज वापस लखनऊ को जा रहे हैं। परंतु पुलिस ने उनकी एक भी दलील नहीं सुनी तथा हूटर निकालकर उन्हें चालान चिट थमा दी।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार प्राइवेट गाड़ियों में हूटर लगाना और उसे बजाना गैरकानूनी है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के साथ यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक कस्तूरबानंद जोशी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

 

 

संबंधित समाचार