जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में संदिग्ध विस्फोटक बरामद
श्रीनगर। सुरक्षाबलों को शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक संदिग्ध आईईडी मिला जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के लंगेट इलाके में गणपोरा के पास हंदवाड़ा-बारामूला मार्ग पर संदिग्ध विस्फोटक मिला। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इस …
श्रीनगर। सुरक्षाबलों को शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक संदिग्ध आईईडी मिला जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के लंगेट इलाके में गणपोरा के पास हंदवाड़ा-बारामूला मार्ग पर संदिग्ध विस्फोटक मिला। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इस विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय कर दिया।
यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार बंद शुरू, बस और ट्रक फूंके गए
