मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर पीएम ने की मुलाकात, गांधीनगर पहुंचकर लिया आशीर्वाद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबा के 100वें जन्मदिन पर शनिवार सुबह उनसे गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही अपनी मां के पास बैठकर उनके(मां) के पैर धोए। उसके बाद उस पानी को अपने आंखों से लगाया। मोदी करीब साढ़े छह बजे गांधीनगर शहर के बाहर स्थित …

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबा के 100वें जन्मदिन पर शनिवार सुबह उनसे गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही अपनी मां के पास बैठकर उनके(मां) के पैर धोए। उसके बाद उस पानी को अपने आंखों से लगाया। मोदी करीब साढ़े छह बजे गांधीनगर शहर के बाहर स्थित रायसेन गांव पहुंचे, जहां उनकी मां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं।

मोदी वहां करीब आधा घंटा रहे। मोदी के परिवार के सदस्यों के अनुसार, प्रधानमंत्री की मां का जन्म वर्ष 1923 में आज ही के दिन हुआ था। इस अवसर पर शहर के जगन्नाथ मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ की स्थिति, प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम हिमंत को फोन कर ली जानकारी

संबंधित समाचार