लखनऊ: दहेज की मांग को लेकर करते थे प्रताड़ित, ससुर पर दर्ज छेड़खानी का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ। हुसैनगंज कोतवाली में एक नवविवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मोहनलालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी दिसम्बर 2021 में हुसैनगंज निवासी …

अमृत विचार,लखनऊ। हुसैनगंज कोतवाली में एक नवविवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

मोहनलालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी दिसम्बर 2021 में हुसैनगंज निवासी सुमित पाल से हुई थी। नवविवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी में मायके वालों ने सुमित के परिजनों को काफी दहेज दिया था। इसके बावजूद सुमित व उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने बताया कि बीते 13 जून सुमित उससे मायके से पांच लाख रुपये मांग कर लाने का दवाब बनाने लगा।

ससुरालजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जब पीड़िता ने इस बात से इंकार किया तब सुमित ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने छड़ेखानी करते हुए उससे अश्लील हरकत की। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को ससुराल वालों की करतूत बताई। पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर मायके पहुंची। जिसके बाद उसने हुसैनगंज कोतवाली में शिकायत दी।

इस सम्बंन्ध में हुसैनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज की है। वहीं इस मुकदमें में ससुर पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

पढ़ें-बहराइच: विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार