सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, फैंस बोले- पापा की परी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी सारा तेंदुलकर के साथ एक थ्रो-बैक तस्वीर शेयर की है। सचिन ने इस प्यारी-सी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि एक फोटो जो मेरी सारी खुशी को समेट लेती है। फोटो …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी सारा तेंदुलकर के साथ एक थ्रो-बैक तस्वीर शेयर की है। सचिन ने इस प्यारी-सी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि एक फोटो जो मेरी सारी खुशी को समेट लेती है। फोटो में सारा को ऑफ व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए देखा जा सकता है। इस फ्रॉक के साथ सारा ने सिर पर टियारा लगाया हुआ है, जिसमें वो बिलकुल एक छोटी राजकुमारी लग रही हैं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन और सारा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सारा तेंदुलकर ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया और लिखा लव यू। सचिन के दोस्त और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस स्पेशल फोटो पर कमेंट किया। सौरव गांगुली ने लिखा कि यह काफी शानदार तस्वीर है सचिन। फैंस को भी सचिन और सारा की यह तस्वीर पसंद आई, लोगों ने सारा तेंदुलकर को ‘पापा की परी’ बताया।

सचिन तेंदुलकर

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अगर सारा तेंदुलकर की बात करें तो वह हाल ही में आईपीएल में लगातार दिखाई दी थीं जब वह मुंबई इंडियंस का मैच देखने स्टेडियम पहुंचती थीं। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें : 23 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची मध्य प्रदेश टीम, बंगाल को 174 रन से हराया, मुंबई से होगी खिताबी भिड़ंत

संबंधित समाचार