उत्तराखंड: अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष के भ्रम में न फंसे युवा, चार साल की ट्रेनिंग के बाद लाखों रुपये घर लाएंगे: अजय भट्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अग्निपथ योजना को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से युवाओं के विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी समेत कई शहरों में युवा प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार भी कर चुके हैं। हल्द्वानी में युवाओं के प्रदर्शन का दौरान पुलिस की ओर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अग्निपथ योजना को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से युवाओं के विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी समेत कई शहरों में युवा प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार भी कर चुके हैं। हल्द्वानी में युवाओं के प्रदर्शन का दौरान पुलिस की ओर से बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की घटना भी सामने आ चुकी है। इन सबके बीच सरकार और भाजपा नेता लगातार कह रहे हैं कि अग्निपथ योजना देश और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। युवाओं की इस योजना के फायदों को समझना चाहिए।

इस बीच हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी अग्निपथ योजना के विरोध के सुरों को विपक्ष की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार युवाओं के बीच भ्रम फैला रहा है यही वजह है कि गुस्साए युवक सरकारी संपत्ति को भी आग लगाने से नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को समझना चाहिए कि खाली घर बैठकर भी क्या करेंगे, यही सोच लें कि चार साल की ट्रेनिंग है और जिसके बाद उन्हें सैलरी के रूप में 30 से 35 लाख रुपये भी मिलेंगे।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य को नया आयाम देगी। चार साल की ट्रेनिंग पूरा करने के बाद युवाओं को राज्य सरकारों की ओर से कई विभागों में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में युवाओं को अग्निपथ योजना के विरोध के बजाय समर्थन करना चाहिए।

संबंधित समाचार