अग्निपथ योजना: रुद्रपुर में सीआईएसएफ ने संभाली रेलवे स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इसी के चलते रामपुर जिले की सीमा में स्थित रुद्रपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले कर दी गई। शनिवार को सीआईएसएफ के जवान मालगोदाम से लेकर रेलवे ट्रैक तक गश्त …

रुद्रपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इसी के चलते रामपुर जिले की सीमा में स्थित रुद्रपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले कर दी गई। शनिवार को सीआईएसएफ के जवान मालगोदाम से लेकर रेलवे ट्रैक तक गश्त करते रहे।

शनिवार को युवाओं के प्रदर्शन की सुगबुगाहट थी। इसके चलते प्रशासन चौकन्ना रहा। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिस तरह से बिहार व दूसरे राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया था। इसके चलते सतर्कता ज्यादा थी। रुद्रपुर शहर का रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की सीमा में पड़ता है।

शनिवार को रामपुर जिले के प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, मालगोदाम व रेलवे ट्रैक पर सीआईएसएफ तैनात कर दी। सीआईएसएफ की बटालियन रामपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव के चलते आई हुई है। इसकी एक प्लाटून को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन व ट्रैक की सुरक्षा में तैनात किया गया है। रामपुर जिले के कैमरी थाने के एसओ राजीव गंगवार के नेतृत्व में पुलिस व सीआईएसएफ ने स्टेशन व आसपास की कॉलोनियों में सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। दिनभर सीआईएसएफ के जवान रेलवे ट्रैक, मालगोदाम व रेलवे स्टेशन पर गश्त करते रहे।

सीमाओं पर भी हुई चेकिंग
ऊधमसिंह नगर पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि प्रदर्शन के लिये युवा उत्तर प्रदेश या नैनीताल जिले से आ सकते हैं। इसके चलते रामपुर व नैनीताल जिले की सीमा पर चेकिंग की गई। शहर से लगती यूपी की कॉलोनियों में भी सतर्कता बरती गई।

संबंधित समाचार