अयोध्या : हाईस्कूल में निष्ठा यादव और इंटर में स्मृति उपाध्याय बनी जिला टॉपर
अयोध्या । शनिवार को एक साथ आए यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का ही दबदबा रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले में टाप करने वाली दोनों मेधावी छात्राएं कनौसा इंटर कॉलेज की है। दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है । टॉपर बेटियों पर शनिवार को दोपहर …
अयोध्या । शनिवार को एक साथ आए यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का ही दबदबा रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले में टाप करने वाली दोनों मेधावी छात्राएं कनौसा इंटर कॉलेज की है। दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है । टॉपर बेटियों पर शनिवार को दोपहर बाद से बधाइयाँ बरसती रहीं। हाईस्कूल में जिले की टॉपर निष्ठा यादव ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है । वहीं इंटर की छात्रा स्मृति उपाध्याय ने 90.8% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक चली। बोर्ड ने पहले से ही जून तक परीक्षा परिणाम घोषित करने का ऐलान किया था । जिसके चलते शनिवार को पहले हाईस्कूल और उसके बाद इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पास आऊट होने वाले छात्र – छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार किया । हाईस्कूल में जिले में टाप करने वाली निष्ठा यादव ने प्रदेश में दसवां स्थान हासिल कर माता-पिता और गुरुजनों ही नहीं जिले का भी मान बढ़ाया है ।
निष्ठा के पिता राजेन्द्र प्रसाद पंचायत विभाग में अधिकारी है। निष्ठा ने अपनी मेहनत और परिश्रम से 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं । जैसे ही उसके जिले में टाप करने और प्रदेश में दसवां स्थान होने की जानकारी मिली घर पर बधाई देने वालों का रेला लग गया । वह चिकित्सक बनना चाहती है । वहीं दूसरी मेधावी बेटी स्मृति उपाध्याय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाप किया है।
आईएएस बनने का लक्ष्य रखने वाली स्मृति के पिता राकेश उपाध्याय अधिवक्ता हैं । स्मृति के परिवार में भी शनिवार का दिन सौगातों भरा रहा । पूरे परिवार ही नहीं नाते-रिश्तेदारों ने बधाइयों की जमकर बारिश की । लोगों ने भी दोनों परिवारों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
प्रदेश में हाईस्कूल में 15 वीं और इंटर में 62 वीं रैंक

अयोध्या जिले ने प्रदेश में ओवर ऑल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अलग अलग रैंक हासिल की है । बोर्ड परीक्षा के नतीजों के अनुसार अयोध्या ने हाईस्कूल की परीक्षा में 62 वीं रैंक हासिल की है। जबकि इंटरमीडिएट में जिले की प्रदेश स्तर पर 15 वीं रैंक हासिल हुई है। इस बार जिले में हाईस्कूल के 40544 छात्र – छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 37197 परीक्षार्थी बैठे थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार गत वर्ष वर्ष की अपेक्षा इस बार बेहतर नतीजा आया है।

कनौसा का बना रहा दबदबा
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस बार भी कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज का दबदबा बना रहा । हमेशा की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं की जिले की टापर छात्राएं इसी स्कूल की हैं । बता दे कि विगत कई वर्षों से कनौसा की छात्राएं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में अपना स्थान बनाती रहीं हैं।
जानिए, 10वीं में जनपद के कौन हैं 5 टॉपर
1-निष्ठा यादव, कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96%
2- एंजल द्विवेदी, कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, 95.67%
3- हरिचरण यादव, एसएसवी इंटर कॉलेज, 95.33%
4- शिवम, अम्बेडकर इंटर कॉलेज, आस्टिकन, 95%
5- पलक सोनी, कनौसा इंटर कॉलेज, 94.67%
12वीं में भी तीसरे स्थान तक बेटियों का कब्जा
1-सृष्टि उपाध्याय, कनौसा इंटर कॉलेज, 99.80%
2-निधि यादव, कनौसा इंटर कॉलेज, 89.60%
3-सृष्टि पांडे, एमआरपी इंटर कॉलेज बीकापुर, 89.40%
4-राहुल प्रजापति, सुमित्रा इंटर कॉलेज, हैदरगंज बाजार, 89%
5-सांहवी गुप्ता,कनौसा इंटर कॉलेज,88.80%
10वीं टॉपर बनना चाहती हैं डॉक्टर
नाम-निष्ठा यादव
कक्षा-10
स्थान-जनपद टॉपर व प्रदेश में 10वां स्थान (96%)
स्ट्रीम-साइंस
लक्ष्य-डॉक्टर बनना
पिता- राजेंद्र प्रसाद, पंचायत विभाग में अधिकारी
12वीं में मारा मैदान, आईएएस बनना है लक्ष्य
नाम-स्मृति उपाध्याय
कक्षा-12
स्थान-जनपद टॉपर (90.8%)
स्ट्रीम-पीसीएम
लक्ष्य-आईएएस बनना
पिता- राकेश उपाध्याय(एडवोकेट)
मजदूर के बेटे ने नाम रोशन किया

हाई स्कूल की परीक्षा में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के एक मजदूर के बेटे शिवम ने जिले में स्थान प्राप्त किया है। इस मेधावी छात्र को सम्मानित किया गया। शिवम ने हाई स्कूल में 95% अंक प्राप्त करके जिले में नाम रोशन किया है। शनिवार को हाई स्कूल का रिजल्ट आते ही मजदूर के घर में खुशियों की झड़ी लग गई।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: सीबीएसई की इण्टर परीक्षा में प्रांजलि पाण्डेय ने किया जिला टॉप
