पुरानी पेंशन योजना को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करेंगे : कांग्रेस
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली को पार्टी विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में शामिल करेगी। शर्मा ने कहा कि सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेगी। छत्तीसगढ़ व राजस्थान की कांग्रेस …
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली को पार्टी विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में शामिल करेगी। शर्मा ने कहा कि सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेगी।
छत्तीसगढ़ व राजस्थान की कांग्रेस सरकारें इसे पहले ही बहाल कर चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। श्री शर्मा ने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री व घोषणा पत्र समीति के अध्यक्ष धनी राम शांडिल, विधायक रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया इत्यादि ने बैठक में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और प्रदेश के 12 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं के लिए नई रोजगार नीति लाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा व बागवानी के लिए नई योजनाएं बनाने सहित नशा और खनन माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इसे भी पढ़ें-सेना भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों युवा, सरकार ने दूर की चिंताएं- सुशील मोदी
