यूपी उपचुनाव : अखिलेश ने बनाई लोकसभा उपचुनाव से दूरी ,जानिए क्या है रणनीति

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की तरफ से ज़ोरदार तैयारी की जा रही है। यूपी की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जहां बीजेपी ने मंत्रियों की पूरी फौज को मैदान में उतार दिया है और कमान खुद सीएम योगी …

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की तरफ से ज़ोरदार तैयारी की जा रही है। यूपी की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जहां बीजेपी ने मंत्रियों की पूरी फौज को मैदान में उतार दिया है और कमान खुद सीएम योगी ने संभाल ली है।

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अभी तक चुनाव प्रचार से दूरी बना रखी है। हाल ही में आजमगढ़ चुनाव प्रचार के लिए गठबंधन के साथी जयंत चौधरी और आजम खान गए हैं पर अखिलेश नहीं गए हैं। ऐसा ही कुछ रामपुर सीट पर भी हुआ है। यहां भी अखिलेश यादव अभी तक प्रचार करने नहीं गए हैं।

अभी तक प्रचार से दूरी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश यादव आत्मविश्वास में हैं कि दोनों सीटें जीत लेंगे। इसलिए अखिलेश यादव आजमगढ़ और रामपुर प्रचार करने नहीं पहुंचे हैं। वहीं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रचार दूरी को रणनीति का हिस्सा बताया। ज़्यादा खुलासा न करते हुए पार्टी की तरफ से इसे शीर्ष नेतृत्व के ज़िम्मे होने की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने धर्मेद्र यादव को टिकट दिया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उतारा है। बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उम्मीदवार बनाकर लड़ाई को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया है। आजमगढ़ में 23 जून को वोटिंग है। 26 जून को नतीजे आएंगे। वहीं रामपुर बीजेपी से घनश्याम सिंह लोधी किस्मत आजमा रहे हैं तो सपा से आसिम राजा चुनावी मैदान में उतरे हैं ।

यह भी पढें- Assembly Election Result: केजरीवाल, पवार ने दी ममता को जीत की बधाई जानें- केरल, तमिलनाडु, असम औैर पुदुचेरी का हाल

 

संबंधित समाचार